Last Updated: Monday, August 13, 2012, 20:41

लंदन : वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आर्कटिक सागर की बर्फ पहले सोची गई दर से भी काफी तेजी से पिघल रही है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव और बढ़ सकते हैं। एक अखबार के अनुसार यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी क्रायोसैट-दो की जांच में पता चला है कि पिछले साल आर्कटिक समुद्र में 900 क्यूबिक मीटर बर्फ गायब हो गई है।
एजेंसी के वैज्ञानिकों के अनुसार यह बर्फ पहले सोची गई दर से भी काफी अधिक रफ्तार से पिघल रही है। यह दर पहले सोची गयी दर से 50 फीसदी अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार कुल ही साल में आर्कटिक समुद्र में गर्मी के दौरान बर्फ नहीं दिखेगी, जिससे यहां मछलियां पकड़ने और खनिज संसाधनों के दोहन की होड़ शुरू हो सकती है। (एजेंसी)
First Published: Monday, August 13, 2012, 20:41