Last Updated: Tuesday, January 3, 2012, 04:50
मेलबर्न : समुद्री जीव विज्ञानियों ने ऑस्ट्रेलियाई जलक्षेत्र में विश्व की पहली वर्णसंकर शार्क मछलियां खोज निकाली है।
‘हेराल्ड सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुसंधानकर्ताओं ने क्वींसलैंड से लेकर न्यू साउथ वेल्स तक ऐसी 57 शार्क्स का पता लगाया जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे सामान्य ब्लैकटिप शार्क और ऑस्ट्रेलियन ब्लैकटिप शार्क के बीच निषेचन से पैदा हुईं हैं। ये दोनों संबंधी लेकिन आनुवंशिक तौर पर अलग अलग प्रजातियां हैं।
वैज्ञानिकों ने कहा कि दो प्रजातियों के बीच निषेचन प्रक्रिया से पता चलता है कि जीव जन्तु खुद को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल ढाल रहे हैं और वर्णसंकर विशेषता मछलियों को अधिक मजबूत बना सकती है।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 3, 2012, 10:36