‘चंद्रयान द्वितीय होगा भारत-रूसी अभियान’

‘चंद्रयान द्वितीय होगा भारत-रूसी अभियान’

‘चंद्रयान द्वितीय होगा भारत-रूसी अभियान’ अहमदाबाद : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रयोगशाला के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत के दूसरे चंद्र अभियान को रूसी भागीदारी के साथ अंजाम दिया जाएगा, हालांकि इसमें कुछ विलंब हो गया है। फिजिकल रिसर्च लेबोरेट्री के निदेशक जेएन गोस्वामी ने यहां बताया कि भारत रूसी संयुक्त परियोजना चंद्रयान द्वितीय में प्रगति हो रही है हालांकि इसमें कुछ विलंब हुआ है।

अहमदाबाद स्थित यह प्रयोगशाला इसरो का अंग है। गोस्वामी ने बताया कि भारत रूसी अभियान आगे बढ़ रहा है। परियोजना में विलंब हुआ है। फिलहाल हम मंगल परियोजना के लिए पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं जिसे नवंबर में अंजाम दिया जाना है। कुछ समय के लिए चंद्र अभियान में विलंब हुआ है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 23, 2013, 09:53

comments powered by Disqus