`चार करोड़ साल पहले एशिया से मिला था भारत`

`चार करोड़ साल पहले एशिया से मिला था भारत`

न्यूयार्क : मेसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान के शोधकर्ताओं ने कहा है कि भारत और एशिया के बीच मिलन चार करोड़ साल पहले हुआ था। अभी तक माना जाता है कि यह टक्कर पांच करोड़ साल पहले हुई थी और इसी टकराव के चलते भारत इस महाद्वीप का हिस्सा बना था।

संस्थान के अनुसंधानकर्ताओं को इस बात का साक्ष्य मिला है जिससे पता चलता है कि पहले के अनुमानों के विपरीत भारत एशिया से पांच करोड़ साल बाद जुड़ा। पहले के अनुमानों के विपरीत टक्कर के समय भारत का आकार भी बहुत छोटा था।

हिमालय की चोटियां विशाल टैक्टोनिक बलों (प्लेटों) के अवशेष हैं जिन्होंने करोड़ों साल पहले भारत और एशिया को मिला दिया था। पहले ऐसा अनुमान था कि यह टक्कर करीब पांच करोड़ साल पहले हुई थी। उस समय भारत बहुत तेजी से उत्तर की ओर बढ़ रहा था और यूरेशिया से टकरा गया। दोनों प्लेटों के बीच हिमालय उपर उठा। हिमालय में आज भारत एवं एशिया, दोनों के भूगर्भीय सबूत मिलते हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया है कि भारत और एशिया के बीच यह टक्कर करीब 40 करोड़ साल पहले हुई थी जबकि पहले के अनुमान के अनुसार पांच करोड़ साल पहले यह टक्कर हुई थी। वैज्ञानिकों ने हिमालय के दो क्षेत्रों के चट्टानों के नमूनों के विश्लेषण के बाद यह निष्कर्ष निकाला। संस्थान के पृथ्वी विभाग के सहायक प्राध्यापक ओलिवर जागोउत्ज ने कहा कि अध्ययन के परिणामों ने टेक्टोनिक सिद्धांत की समय रेखा बदल दी है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, February 6, 2013, 19:44

comments powered by Disqus