चार हजार साल पहले ऑस्ट्रेलिया जाकर बसे भारतीय

चार हजार साल पहले ऑस्ट्रेलिया जाकर बसे भारतीय

चार हजार साल पहले ऑस्ट्रेलिया जाकर बसे भारतीयमेलबर्न : एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि चार हजार साल पहले से ही भारतीय आस्ट्रेलिया जाकर बस गये और यूरोपियों के वहां कॉलोनी बनाने से पहले वहां की प्रजाति में घुलमिल गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी के शोधकर्ताओं को इस बात के सबूत मिले हैं। इस अध्ययन को राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के दस्तावेज में प्रकाशित किया जाएगा।

एबीसी न्यूज के अनुसार यह भारतीयों के वहां से आस्ट्रेलिया आने या लोगों के बीच संपर्क के कारण उनके अनुवांशिकीय प्रवाह से हुआ। जर्मनी में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फार इवोल्यूशनरी एंथ्रोपोलॉजी के मार्क स्टोनकिंग और अन्य शोधकर्ताओं ने करीब दस लाख अनुवांशिकों को आस्ट्र्रेलिया की मूल प्रजाति और विभिन्न अन्य समुदायों के अनुवांशिकों को मिला कर देखा।

उन्होंने पाया कि यह सभी किसी समय एक दूसरे से जुड़े रहे होंगे। अधिकतर वैज्ञानिकों का मानना है कि आस्ट्रेलिया के मूल निवासी 18वीं शताब्दी के अंत में यूरोपीय लोगों के आने तक दूसरे लोगों से अलग ही रहे। हालांकि अनुवांशिकी अध्ययन में यह बात सामने आई कि 4230 साल पहले अनुवांशिकों का प्रवाह भारत से आस्ट्रेलिया की ओर हुआ था। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 16, 2013, 11:11

comments powered by Disqus