Last Updated: Sunday, June 16, 2013, 17:21

लॉस एंजिल्स : वैज्ञानिकों ने चूहों में यादाश्त बढ़ाने वाले महत्वपूर्ण अणु की पहचान की है जो मनुष्यों के संज्ञान को बढ़ाने में मददगार हो सकेगा। यह जानकारी एक अध्ययन में दी गई है।
अध्ययन के वरिष्ठ लेखक और सैन फ्रांसिस्को स्थित कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय में जैविक रसायन एवं जैव भौतिकी के प्रोफेसर पीटर वाल्टर के मुताबिक, अणु पर यही जैविक रसायन प्रतिक्रिया स्मृति-क्षमता बढ़ाने के लिए संभवत: एक दिन मानव पर आजमाया जाएगा।
अणु की खोज और इसके बाद चूहों में यादाश्त की जांच का परिणाम ऑनलाइन वैज्ञानिक पत्रिका `ई-लाइफ` में 28 मई को प्रकाशित किया गया है।
अध्ययन में शामिल एक स्मृति जांच में सामान्य चूहा सक्षम रसायन का इंजेक्शन दिए जाने के बाद डूबे हुए प्लेटफार्म को तलाशने में उस चूहे से तिगुनी तेजी दिखाई जिसे रसायन का इंजेक्शन की जगह कुछ और दिया गया था। (एजेंसी)
First Published: Sunday, June 16, 2013, 17:21