ढ़ाई हजार वर्ष पुरानी भाषा का पता चला - Zee News हिंदी

ढ़ाई हजार वर्ष पुरानी भाषा का पता चला

 

लंदन : पुरातत्वविदों ने तुर्की में ढ़ाई हजार से भी अधिक वर्ष पहले बोली जाने वाली असीरियन सम्राज्य काल की एक प्राचीन भाषा को ढूंढ निकाला है। तुशान नाम के प्राचीन असीरियाई शहर से जुड़े संभावित स्थल जियारेट तेपे में काम कर रहे शोधकर्ताओं का मानना है कि वर्तमान में ईरान-इराक की आधुनिक सीमा पर मौजूद जागरोस पर्वत के पास से निर्वासित लोग इस भाषा का इस्तेमाल करते थे।

 

कैंब्रिज विश्वविद्यालय की ओर से आज जारी एक बयान के अनुसार उन लोगों को असीरियन सम्राज्य की एक प्रथा के अनुसार जबरन उनके घरों से हटाया गया होगा, जिसके बाद उन्होंने वर्तमान दक्षिण-पश्चिम तुर्की में अपना नया बसेरा जमाया था। इस भाषा की जानकारी मिट्टी के एक पट्टिका से मिली जिसे मेंज विश्वविद्यालय के डॉ. डिर्क विक ने ढ़ूंढ़ निकाला था।

(एजेंसी)

First Published: Thursday, May 10, 2012, 17:45

comments powered by Disqus