Last Updated: Saturday, February 25, 2012, 02:45
वाशिंगटन : अभी तक के शोध के आधार पर इस बात से सभी परीचित थे कि कोई भी गेलादा बंदर जब अपने समूह का मुखिया बनता है तो वह अपने पूर्ववर्ती मुखिया के सभी बच्चों को मार देता है। लेकिन एक नए अनुसंधान में पाया गया है कि समूह की सभी बंदरिया अपने बच्चों की हत्या से बचने के लिए अपना गर्भपात कर लेती हैं।
ऐसी प्रवृति सबसे पहले चूहों में वर्ष 1959 में खोजा गया था। इसे जीवविज्ञानी हिल्दा ब्रुस ने खोजा था। लेकिन अभी तक वैज्ञानिक इस बात को लेकर निश्चित नहीं थे कि सह प्रवृति जंगली जीवों में भी पायी जाती है।
लेकिन मिसिगन विश्वविद्यालय की नृविज्ञानी जेसिंटा बिहनर ने इथोपिया के सिमियेन माउंटेंन्स नेशनल पार्क में रहने वाले 21 गेलादा समूहों के 110 बंदरियों का अध्ययन किया। बिहनर ने लाइवसाईंसेज को बताया, ‘हमने देखा कि जैसे ही समूह में कोई नया नर आता है तो अगले छह माह तक वहां नए बच्चे का जन्म नहीं होता है।’
(एजेंसी)
First Published: Saturday, February 25, 2012, 08:25