तापमान में वृद्धि से जलीय जीवों के आकार में कमी!

तापमान में वृद्धि से जलीय जीवों के आकार में कमी!

तापमान में वृद्धि से जलीय जीवों के आकार में कमी! लंदन : वैश्विक तापमान में वृद्धि से जलीय जीवों के आकार में भूमि पर रहने वाले जीवों की तुलना में 10 गुना अधिक कमी आ रही है। वैज्ञानिकों ने इस विषय पर किए गए एक सबसे बड़े अध्ययन में यह दावा किया है।

लंदन विश्वविद्यालय के क्वीन मेरी कॉलेज और लिवरपुल विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के अध्ययन में पाया गया है कि समुद्री और मीठे जल की प्रजातियां गर्म तापमान से प्रभावित हो रही हैं। डेली मेल में प्रकाशित खबरों के मुताबिक अध्ययन के नतीजों से जलीय खाद्य जाल और मत्स्यपालन द्वारा भोजन के उत्पादन पर प्रभाव पड़ सकता है। अध्ययन दल के सह लेखक डॉ. एंड्रीयू हिर्स्ट ने बताया कि जलीय जीवों के आकार में जमीन पर रहने वाले जीवों के आकार की तुलना में 10 गुना अधिक कमी आ रही है।

तापमान के प्रति डिग्री सेल्सियस गर्म होने पर जलीय जीवों के आकार में पांच फीसदी की कमी हो रही है जबकि जमीन पर रहने वाले समान आकार के जीवों में औसतन सिर्फ आधा फीसदी की कमी हो रही है। शोधार्थियों ने पाया कि हवा की तुलना में जल में ऑक्सीजन का बहुत कम मौजूद होना इस अंतर का सर्वाधिक संभावित कारण हो सकता है।

लिवरपुल विश्वविद्यालय के सह लेखक डॉ डेविड एटकिंसन ने बताया कि जलीय जीवों के आकार में कमी आने से वे ऑक्सीजन की मांग और पूर्ति में संतुलन स्थापित करते हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, November 7, 2012, 09:57

comments powered by Disqus