नासा ने की कई ग्रहों वाले सौरमंडल की खोज

नासा ने की कई ग्रहों वाले सौरमंडल की खोज

नासा ने की कई ग्रहों वाले सौरमंडल की खोज
वाशिंगटन : नासा के अंतरिक्षयात्रियों ने पहली बार कई ग्रहों वाले सौर मंडल की खोज की है जो दो सूर्य की परिक्रमा कर रहा है।

नासा ने एक बयान में कहा कि यह सौर मंडल पृथ्वी से 4,900 प्रकाश वर्ष दूर है। नासा के केपलर मिशन के साथ गए अंतरिक्षयात्रियों ने इस सौर मंडल की खोज की है। इस मिशन के साथ गए अंतरिक्षयात्रियों ने दो ऐसे ग्रहों की शिनाख्त है जो दो तारों के चक्कर लगा रहे हैं। इनमें से एक तारा सूर्य का आकार का है, लेकिन सूर्य के मुकाबले सिर्फ 84 फीसदी चकमदार है।

दूसरा तारा सूर्य के आकार का एक तिहाई है और उसके मुकाबले महज एक फीसदी चमकदार है। सैन डिएगो विश्वविद्यालय में खगोल शास्त्र के प्रोफेसर जेरोम ओरोस्ज ने कहा कि तारे की प्ररिक्रमा करने के संदर्भ में ग्रह को किसी गतिशील लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। (एजेंसी)

First Published: Thursday, August 30, 2012, 08:51

comments powered by Disqus