Last Updated: Tuesday, February 26, 2013, 18:27
न्यूयॉर्क : साठ वर्ष पहले डीएनए की खोज करने वाले वैज्ञानिक फ्रांसिस क्रीक को मिला नोबेल पुरस्कार नीलाम होने वाला है। क्रीक का परिवार उनके नोबेल पुरस्कार को नीलाम करने वाला है। ऐसा पहली बार है जब नोबेल पुरस्कार में मिला तमगा सार्वजनिक तौर पर नीलाम किया जा रहा है।
टेक्सास के ‘हेरिटेज ऑक्सन्स’ का कहना है कि डीएनए की खोज के लिए क्रीक को मिला यह नोबेल 10 अप्रैल को न्यूयॉर्क में नीलाम किया जाएगा। इसकी नीलामी की बोली 2,50,000 डॉलर से शुरू होने की संभावना है।
क्रीक की पोती किन्ड्रा क्रीक का कहना है, ‘‘इस वर्ष डीएनए की खोज को 60 वर्ष पूरा हुए है और फ्रांसिस क्रीक को अपनी खोज के लिए यह नोबेल 50 वर्ष पहले मिला था।’’ ‘एबीसी न्यूज रेडियो’ की खबर के अनुसार, खोज के 60 वर्ष बाद क्रीक का परिवार उनके स्वर्ण पदक और डिप्लोमा को बेचने वाला है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, February 26, 2013, 18:27