Last Updated: Tuesday, August 21, 2012, 15:06
वॉशिंगटन : नासा की ओर से मंगल ग्रह के रहस्य सुलझाने गए रोवर ‘क्यूरोसिटी’ ने लाल ग्रह पर पहली बार लेजर बीम का उपयोग किया है।
क्यूरोसिटी ने मुट्ठी के आकार वाले एक पत्थर की जांच करने के लिए उस पर एक वैज्ञानिक उपकरण से लेजर बीम डाली।
एक बयान में नासा ने कहा है कि मिशन के ‘कैमिस्ट्री एंड कैमरा’ उपकरण ‘केमकैम’ ने ‘कोरोनेशन’ नामक पत्थर पर दस सेकंड के दौरान लेजर बीम डाली।
‘लेजर इन्ड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी’ कहलाने वाली यह तकनीक पहली बार किसी अंतरग्रहीय अनुसंधान में प्रयुक्त की गई है। अब तक इसका उपयोग अत्यंत प्रतिकूल वातावरण जैसे परमाणु रिएक्टरों के अंदर, या समुद्री सतह पर या पर्यावरण की निगरानी करने वाले उपकरणों में अथवा कैंसर का पता लगाने में किया जाता रहा है।
केमकैम के मुख्य जांचकर्ता और न्यूमैक्सिको स्थित लॉस अलमॉस नेशनल लेबोरेटरी के रोजर वायेन्स ने कहा कि आठ साल की मेहनत से बने इस उपकरण ने काम शुरू कर दिया है। (एजेंसी)
First Published: Monday, August 20, 2012, 15:04