पृथ्वी जैसे कई ग्रह ब्रह्मांड में! - Zee News हिंदी

पृथ्वी जैसे कई ग्रह ब्रह्मांड में!



वॉशिंगटन : खगोल वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम का कहना है कि इंसान ब्रह्मांड में मौजूद ऐसे कई ग्रहों पर जिंदगी जी सकता है जो पृथ्वी से ही मिलते-जुलते हैं। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के आदित्य चोपड़ा और उनके सहकर्मियों से बनी टीम का दावा है कि ऐसे ग्रह रहने के लायक हैं कि नहीं यह पता लगाना खगोल विज्ञान के लिए एक उपलब्धि है।

 

टीम की अगुवाई करने वाले चार्ली लाइनवीबर ने बताया, हाल ही में कई ऐसे ग्रह पाए गए हैं जहां ऐसा माहौल पाया गया कि जिंदगी जी जा सके। इनमें कई ग्रह ऐसे हैं जो एक जैसे हैं और पृथ्वी से मेल खाते हैं। इसमें पृथ्वी के बाहर भी जिंदगी बसर करने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं। चोपड़ा ने कहा कि रहने के लिए सबसे बेहतर माहौल का अनुमान तो पृथ्वी से ही लगाते हैं जिसे हम सबसे ज्यादा जानते हैं।

 

उन्होंने कहा, पृथ्वी के रहने लायक और न रहने लायक क्षेत्रों की तुलना से हम इस बात की पहचान कर सकते हैं कि जिंदगी जीने के लायक बेहतर स्थितियां कहां हैं। जिंदगी बिताने के लिए पानी, सामान्य तापमान और उर्जा का स्रोत होना बहुत जरूरी है।  (एजेंसी)

First Published: Monday, April 30, 2012, 14:43

comments powered by Disqus