प्रकाश से तेज नहीं न्यूट्रीनो की गति - Zee News हिंदी

प्रकाश से तेज नहीं न्यूट्रीनो की गति

जेनेवा : यूरोपीय सेंटर फॉर न्यूक्लीयर रिसर्च (सीईआरएन) ने नए माप में दिखाया है कि न्यूट्रीनो की गति प्रकाश से ज्यादा नहीं होती है। करीब एक वर्ष पहले हुए प्रयोग में कहा गया था कि न्यूट्रीनो ने ब्रह्मांड की गतिसीमा तोड़ दी है।

 

पिछले वर्ष वैज्ञानिकों से इतर एक समूह ने न्यूट्रीनो की गति मापी थी और विवादित दावा किया था कि उसकी गति प्रकाश से भी तेज है। सीईआरएन ने यहां कहा कि उनके परिणाम दिखाते हैं कि न्यूट्रीनो प्रकाश की गति से पार नहीं पा सकते हैं।

 

पिछले माह सीईआरएन ने यह कहते हुए कि पिछले मापदंड में कुछ खामियां रह गयी थीं इस प्रयोग के प्राथमिक परिणामों को रद्द कर दिया था। उसने कहा कि इस प्रयोग के अंतिम परिणाम मई तक आने की संभावना है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 17, 2012, 13:26

comments powered by Disqus