फेसबुक पर खूबसूरत दिखने के लिए सर्जरी

फेसबुक पर खूबसूरत दिखने के लिए सर्जरी

फेसबुक पर खूबसूरत दिखने के लिए सर्जरीनई दिल्ली: कॉलेज छात्रा श्याना जॉन अपनी नाक को लेकर खुश नहीं हैं। वह इसे सही आकार देना चाहती हैं। इसके लिए वह सर्जरी का सहारा लेती हैं। हैरानी की बात है कि यह सब जहमत वह सोशल साइट फेसबुक पर अपनी तस्वीर को बेहतर बनाने के लिए उठा रही हैं।

सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारत के स्कूल और कॉलेजों के छात्र और छात्राओं की एक अच्छी-खासी संख्या फेसबुक पर सुंदर दिखने के लिए सर्जरी का सहारा ले रही है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन डेटिंग के बढ़ते चलन से इस प्रवृति में उभार आया है। किसी व्यक्ति के सोशल मीडिया पर दिखाई पड़ने के अंदाज को उसकी सोच और व्यक्तित्व की पहली छाप के रूप में देखा जाता है।

लोगों के बीच यह कॉस्मेटिक सर्जरी `फेसबुक फेसलिफ्ट्स` के नाम से लोकप्रिय है। पुरुष भी समान रूप से इसके दीवाने हैं।

सोशल साइट पर लोग आकर्षक दिखना चाहते हैं। यह चलन अब रफ्तार पकड़ रहा है। लड़के और लड़कियां फेसबुक फेसलिफ्ट्स के लिए आगे आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक पुरुष अपनी रूपसज्जा को लेकर ज्यादा सचेत दिखाई देते हैं। मुझसे एक महीने में इस बारे में 30 से 40 लोग सलाह लेते हैं। इसमें से 50 फीसदी लोग सर्जरी के लिए तैयार हो जाते हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, April 29, 2013, 08:51

comments powered by Disqus