शोरगुल में देखिए सकारात्मक सपने

बढ़िया सपने और शोरगुल का संबंध

बढ़िया सपने और शोरगुल का संबंधलंदन: अगर आप सोचते हैं कि शोरगुल से बचकर आराम की नींद लेना पसंद करते हैं तो जरा ध्यान दीजिए। एक अध्ययन के अनुसार शोरगुल के माहौल में सोने से व्यक्ति सकारात्मक सपने देखता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि जब कोई लोगों और वाहनों के शोरगुल में सोता है तो उसे सकारात्मक सपने आते है।

समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के मुताबिक वैज्ञानिकों ने 8,000 लोगों पर यह अध्ययन किया है। इस अध्ययन में पाया गया कि शोरगुल में सोने वालों ने शांतिपूर्ण माहौल में सोने वालों के मुकाबले 20 फीसदी कम नकारात्मक सपने देखे। (एजेंसी)

First Published: Sunday, June 17, 2012, 08:34

comments powered by Disqus