बढ़ रहे हैं काराकोरम के हिमखंड - Zee News हिंदी

बढ़ रहे हैं काराकोरम के हिमखंड



बीजिंग : अन्य हिमखंडों की प्रवृति के विपरीत कराकोरम पर्वत श्रंखला के हिमखंडों में हाल के वर्षों में वृद्धि हुई है।
एक ब्रिटिश जर्नल के अनुसार पिछले कुछ साल में ग्लोबल वार्मिंग के बावजूद कराकोरम श्रंखला के हिमखंडों में आश्चर्यजनक वृद्धि देखी गई है।

 

ब्रिटिश जर्नल ‘नेचर जियोसाइंस’ में प्रकाशित शोध में बताया गया है कि उपग्रह के माध्यम से 1999 से 2008 के बीच मध्य कराकोरम पर्वत श्रंखला का अघ्ययन किया गया और आंकड़े जुटाए गए। इनमें पाया गया गया कि इस दौरान इस श्रंखला के हिमखंड पश्चिम की ओर 11 सेंटीमीटर तक बढ़े हैं। शोध में कहा गया है कि यह नई प्रवृति ग्लोबल वार्मिंग के कारण पिघल रहे दुनिया भर के हिमखंडों के विपरीत है। वैज्ञानिक अवलोकन के अनुसार अंटार्कटिका, ग्रीनलैंड और हिमालय के अन्य हिमखंड लगातार पिघलते जा रहे हैं।

 

मुख्य शोधकर्ता जूली गार्डेल ने कहा कि यह कराकोरम के ऊपर स्थानीय मौसम के कारण भी संभव हो सकता है लेकिन कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। विशेषज्ञों का मानना है कि कराकोरम श्रंखला में अक्सर आने वाले बर्फीले तूफान उस पर एक परत बना देते हैं जो उष्मारोधी का काम करती है इसे ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से बचाती हैं।

(एजेंसी)

First Published: Saturday, April 28, 2012, 00:10

comments powered by Disqus