Last Updated: Monday, November 26, 2012, 14:50

वाशिंगटन : नासा के एक अंतरिक्षयान ने मंगल ग्रह पर धूल भरी आंधी का पता लगाया है। इससे मंगल के वातावरण में बदलावों के संकेत मिलते हैं।
अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि मंगल ग्रह पर धूल भरी आंधी का पता ‘मार्स रिकंसिएंस आरबिटर’ (एमआरओ) को बीते 10 नवंबर को लगा।
एमआरओ ने लगातार आंधी पर नजर रखी और फिर इसकी जानकारी नासा के मंगल ग्रह मिशन से जुड़े रोवर ‘अपारच्यूनिटी’ के परिचालन दल को भेजी।
इस रेतीली आंधी और रोवर के बीच की दूरी करीब 1,347 किलोमीटर थी। इससे रोवर के आसपास के वातावरण में मामूली परिवर्तन देखा गया। इस रोवर के पास वेदर स्टेशन नहीं है।
उधर, दूसरे रोवर ‘क्यूरियोसिटी’ ने आंधी के कारण मंगल ग्रह के वातावरण में हुए बदलाव की शिनाख्त की।
प्रमुख वैज्ञानिक रिक ज्यूरेक ने कहा,‘यह एक क्षेत्रीय स्तर की आंधी थी। इसने एक हिस्से को अपनी चपेट में लिया। 1970 में विकिंग मिशन के बाद से पहली बार अंतरिक्ष की कक्षा और जमीन पर स्टेशन से धूल भरी आंधी का अध्ययन किया जा रहा है।’ (एजेंसी)
First Published: Monday, November 26, 2012, 14:27