Last Updated: Saturday, December 24, 2011, 09:55
लंदन : ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा टीका ईजाद किया है जो मलेरिया के सबसे खतरनाक परजीवियों को निष्क्रिय कर देगा।
वैज्ञानिकों की इस महत्वपूर्ण सफलता से विश्व की सबसे जानलेवा बीमारियों में से एक से निपटने का अहम हथियार मिल सकेगा। नवंबर की शुरूआत में वेलकम ट्रस्ट सांगेर इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने पाया था कि सबसे ज्यादा लोगों की जान लेने वाला मलेरिया का परजीवी प्लाज्मोडियम फाल्सिपरम लाल रक्त कोशिकाओं को निशाना बनाने के लिए उसकी सतह पर ‘बासिजिन’ को अपना ठिकाना बनाता है।
परजीवी इस ठिकाने से आरएच-5 नामक एक प्रोटीन को जोड़ देता है। जिससे लाल रक्त कोशिकाओं का द्वार उसके लिए खुल जाता है। एक बार ये परजीवी लाल रक्त कोशिकाओं में घुस जाते हैं, फिर वहां अपनी संख्या में धुआंधार बढोत्तरी कर जानलेवा बीमारी को जन्म देते हैं।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जेनर इंस्टीट्यूट के डॉ। सिमोन ड्रापर की अगुवाई में वैज्ञानिकों की एक टीम ने अब एक ऐसा टीका विकसित किया है। यह शरीर में प्लाज्मोडियम फाल्सिपरम को निष्क्रिय कर देता है।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, December 24, 2011, 15:33