मस्तिष्क के डीएनए में होता है बदलाव - Zee News हिंदी

मस्तिष्क के डीएनए में होता है बदलाव

लंदन : शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि मस्तिष्क की कोशिकाओं की आनुवांशिक संरचना में धीरे धीरे बदलाव आता रहता है।

 

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक महत्वपूर्ण खोज है क्योंकि इससे मस्तिष्क की बीमारियों के बारे में जानकारी मिल पाएगी। एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय दल ने र्रिटोट्रांसपोसंन नामक गुणसूत्रों की पहचान की है जो मस्तिष्क की कोशिकाओं के डीएनए में हजारों सूक्ष्म बदलावों के लिए जिम्मेदार हैं।

 

शोधकर्ताओं ने पाया कि यह गुणसूत्र विशेषतौर पर कोशिकाओं की पुनर्रचना से जुड़े मस्तिष्क के क्षेत्रों में सक्रिय होते हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, October 30, 2011, 20:25

comments powered by Disqus