मार्स रोवर को मिली ‘मानव-निर्मित’ वस्तु

मार्स रोवर को मिली ‘मानव-निर्मित’ वस्तु

मार्स रोवर को मिली ‘मानव-निर्मित’ वस्तुलॉसएंजिलिस : मंगल के रहस्य सुलझाने के लिए वहां गए नासा के रोवर को लाल ग्रह की सतह पर चमकीले रंग के कुछ पिंड मिले हैं। विशेषज्ञों को पहले इनके मानव निर्मित होने का संदेह हुआ लेकिन बाद में ज्यादातर वैज्ञानिकों ने कहा कि ये मंगल का ही हिस्सा हैं।

मंगल पर रोवर क्यूरोसिटी ढाई माह पूरे कर चुका है। नासा ने गुरुवार को कहा कि कार के आकार के इस रोवर का चेमिन उपकरण (केमिस्ट्री और मिनरालॉजी) अभी मिट्टी का और अध्ययन करेगा।

कुछ विशेषज्ञों को आश्चर्य है कि तस्वीर में मंगल की सतह पर रोवर के चलने से बने गड्ढों में नजर आ रहे चमकीले रंग के पिंड क्या मानव निर्मित हैं। इस माह के शुरू में भी रोवर से मिली एक तस्वीर में एक ऐसा ही पिंड नजर आया था जिसके बारे में सोचा गया कि यह रोवर का ही प्लास्टिक है।

क्यूरोसिटी के परियोजना वैज्ञानिक ने पसाडेना में संवाददाताओं से कहा, हमें कुछ चमकीले पिंड दिखे हैं। वैज्ञानिक दल उन्हें ‘श्मुत्ज’ कह रहा है।’ पहले कहा गया कि ये पिंड मानव निर्मित हो सकते हैं। फिर ज्यादातर वैज्ञानिकों ने कहा कि यह मंगल पर ही बने हैं क्योंकि ये उन जगहों पर नजर आ रहे हैं जहां रोवर के चलने की वजह से गड्ढे हुए। इसका मतलब है कि ये पिंड मंगल की सतह के नीचे थे। (एजेंसी)

First Published: Friday, October 19, 2012, 11:32

comments powered by Disqus