वैज्ञानिकों ने तैयार की सूक्ष्म कीड़ों की थ्री-डी प्रतिकृति

वैज्ञानिकों ने तैयार की सूक्ष्म कीड़ों की थ्री-डी प्रतिकृति

वैज्ञानिकों ने तैयार की सूक्ष्म कीड़ों की थ्री-डी प्रतिकृति मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने दुनिया में पहली बार सूक्ष्म कीड़ों की थ्री-डी प्रतिकृति बनाई है जिनका आकार उनके मूल आकार से 50 गुना अधिक बड़ा है। इससे वैज्ञानिकों को इन जीवों पर अध्ययन करने में आसानी होगी जिन्हें नंगी आंखों से मुश्किल से ही देखा जा सकता है।

वैज्ञानिकों ने बड़े आकार वाले सूक्ष्म जीवों की रचना के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया। ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी, सीएसआईआरओ के शोधकर्ताओं की इस परियोजना का उद्देश्य पहली बार सूक्ष्म कीड़ों, विशेषकर जिन्हें नंगी आंखों से मुश्किल से देखा जा सकता है, के निरीक्षण एवं अध्ययन के लिए बड़े पैमाने पर सूचनाएं जुटाकर वैज्ञानिकों की मदद करना है।

सीएसआईआरओ (कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) ने कहा, ‘वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तकनीक से उन्हें इन कीड़ों की उन विशेषताओं का पता करने में मदद मिलेगी जिनके बारे में उनके सूक्ष्म आकार की वजह से मुश्किल से पता चल पाता है।’ (एजेंसी)

First Published: Wednesday, June 19, 2013, 15:34

comments powered by Disqus