सितंबर महीना रहा अब तक का सबसे गर्म सितंबर माह

सितंबर महीना रहा अब तक का सबसे गर्म सितंबर माह

वाशिंगटन : पिछले महीने दुनिया भर में अब तक का सबसे गर्म सितंबर महीना देखने को मिला। कई वैज्ञानिक, वैश्विक उष्मण को इसकी वजह बता रहे हैं। 2000 के बाद से ऐसा तीसरी बार हुआ है जब सितंबर महीने में रिकार्ड गर्मी पड़ी है। इससे पहले 2003 और 2005 में भी सितंबर महीने सबसे गर्म थे।

अमेरिका के राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन ने आज बताया कि इस साल सितंबर महीने में दुनिया भर में औसत तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। विक्टोरिया विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक एंड्रयू वीवर ने कहा कि तापमान में वृद्धि, मानव निर्मित वैश्विक उष्मण का नतीजा है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, October 16, 2012, 09:03

comments powered by Disqus