सूख रहा है अंटार्कटिका - Zee News हिंदी

सूख रहा है अंटार्कटिका

लंदन: वैज्ञानिकों ने पहली बार अंटार्कटिका के उस हिस्से को नक्शे पर दिखाया है जिसमें इसका वह हिस्सा दिख रहा है, जिसमें बर्फ नहीं है।

 

वैज्ञानिकों ने बताया कि बेडमैप-2 नामक एक नक्शे में अंटार्कटिका के उस हिस्से का करीबी दृश्य दिखाया गया है जहां बर्फ ही नहीं है। इससे पता चलता है कि किस तरह जलवायु पर्वितन के दुष्परिणामों को यह महाद्वीप भी झेल रहा है।

 

आस्ट्रेलियाई अंटार्कटिका क्षेत्र इकाई ने इस क्षेत्र से विभिन्न आंकड़े जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह आंकड़े 2008 में शुरु हुई अंटार्टिका गमबर्तसेव प्रांत परियोजना के अंतर्गत जुटाये गये।

 

इन मानचित्रों से ऐसी विभिन्न चोटियों का पता चला है जो तीन हजार मीटर से ज्यादा उंची हैं। दल के सदस्य डॉ रोनालड वॉर्नर ने कहा कि इन नक्शों से पता चल सकेगा कि इन महाद्वीप में बर्फ का प्रवाह कैसे होता है। इससे यह भी जानने में सहायता होगी कि जलवायु परिवर्तन के चलते यहां क्या असर रहेगा।

 

हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि दक्षिणी ध्रुव के कुछ और हिस्सों से भी आंकड़ें जुटाये जाने हैं जिससे और अधिक जानकारी मिल सके। (एजेंसी)

First Published: Friday, December 16, 2011, 14:22

comments powered by Disqus