2000 साल पुराने राशिचक्र का पता लगा - Zee News हिंदी

2000 साल पुराने राशिचक्र का पता लगा

जगरेब : क्रोएशिया में एड्रिआटिक सागर के समीप एक गुफा में दो हजार साल से अधिक पुराने राशिचक्र के अंशों का पता लगा है। इस खोज के बारे में जर्नल आफ हिस्ट्री आफ एस्ट्रोनामी में प्रकाशित हुआ है। यह खोज नाकोवाने कस्बे के समीप की गयी।

 

एंथ्रापोलोजी इंस्टीट्यूट आफ जागरेब के पुरातत्वविद और मानव विज्ञानी तथा इंस्टीट्यूट आफ न्यूयार्क के विशेषज्ञ एलेक्सेंडर जोन ने कहा कि यह प्राचीन ज्योतिष चक्र का एक असाधारण उदाहरण है।

 

राशिचक्र के करीब 30 टुकड़े मिले हैं। इन पर हैलेनिक शैली में राशियां उकेरी गयी हैं।लाइव साइंस में प्रकाशित आलेख के अनुसार कर्क, मिथुन और मीन राशियों को स्पष्ट तौर पर पहचाना जा सकता है लेकिन धनु राशि अधिक स्पष्ट नहीं है।

 

जोंस ने कहा कि उन्होंने जब हाथी दांत से बने टुकडों को एकत्र करना शुरू किया तो उन्हें हैलेनिक भांड़ों के टुकड़ों के संग राशिचक्र के टुकड़े भी मिले। उन्होंने महसूस किया कि यह एक वृत्त बनाते हैं।

 

नाकोवाने की गुफा में उन्हें ईसा पूर्व चौथी से पहली शताब्दी के बीच की एक शरणस्थली मिली जिसका संबंध इलीरिया नामक भारतीय यूरोपीय लोगों से था। (एजेंसी)

First Published: Saturday, February 18, 2012, 08:29

comments powered by Disqus