6 करोड़ साल पुराने कछुए का जीवाश्म मिला

6 करोड़ साल पुराने कछुए का जीवाश्म मिला

6 करोड़ साल पुराने कछुए का जीवाश्म मिलावाशिंगटन : जीवाश्म विज्ञानियों ने उत्तर पश्चिम-दक्षिण अमेरिका में छह करोड़ साल पहले पाए जाने वाले एक विशाल कछुए के जीवाश्म का पता लगाया है।

विशाल टायर के आकार का यह कछुआ कोलंबिया के ला पुइंटे के केरेजोन कोयला खदान से मिला है जहां से दुनिया का सबसे बड़ा सांप टिटानोबोआ केरेजोनेनसिस भी मिल चुका है।

शोधकर्ताओं ने इससे पहले कोयले की खदान से दो मगरमच्छों और दो कछुए के जीवाश्म बरामद कर चुके हैं।
इस कछुए का नाम खदान के नाम पर पुइंटेमयस मुशैसाइंसिस रखा गया है। इस कछुए का कवच पांच फुट तक होगा।

शोधकर्ताओं ने कहा कि 45 फुट लंबा टिटानोबोआ अपने चौड़े मुंह के बावजूद भी इस कछुए को पूरी तरह से नहीं निगल सकता। (एजेंसी)

First Published: Friday, July 13, 2012, 18:38

comments powered by Disqus