Unbelievable! उम्र सिर्फ 14 साल लेकिन शरीर 114 साल का!

Unbelievable! उम्र सिर्फ 14 साल लेकिन शरीर 114 साल का!

Unbelievable! उम्र सिर्फ 14 साल लेकिन शरीर 114 साल का!ज़ी मीडिया ब्यूरो/संजीव कुमार दुबे

नई दिल्ली: आपने `पा` फिल्म जरुर देखी होगी जिसमें जानेमाने अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक ऐसे बच्चे की भूमिका की है जो प्रोजेरिया नामक खतरनाक बीमारी से पीड़ित हैं। उस फिल्म की कहानी तो काल्पनिक थी लेकिन बिहार के अली हुसैन खान की कहानी एक हकीकत है जो इस खतरनाक बीमारी यानी प्रोजेरिया से पीड़ित हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अली की उम्र सिर्फ 14 साल है लेकिन इस उम्र में ही उनका शरीर 110 साल के व्यक्ति की तरह दिखता है। इस रोग के दौरान शरीर एक साल में तेजी से कई गुणा बूढ़ा और जर्जर होता चला जाता है और व्यक्ति अपनी सामान्य उम्र से कई गुणा ज्यादा उम्र का दिखने लगता है। इस उम्र में व्यक्ति का आकार कुछ ही साल में ऐसा हो जाता है कि वह एक बड़े बुजुर्ग की तरह दिखने लगता है।

इस बीमारी की चपेट में आने वाला बच्चा आम बच्चों की तुलना में 8 गुना तेजी से बढ़ता है। इस बीमारी से पूरी दुनिया में सिर्फ 80 लोग ही पीड़ित हैं।

गौर हो कि अली के पिता नबी हुसैन (50) और मां रजिया (46) की 32 साल पहले शादी हुई थी। उनके बच्चे रेहाना, इकरामुल, गुड़िया और रुबिना की इसी बीमारी से 12 से 24 साल की उम्र के बीच में मौत हो गई थी। जबकि पांचवें बच्चे की मौत जन्म के 24 घंटे के अंदर ही हो गई थी। नबी और रजिया के कुल 8 बच्चे हुए। इनमें से दो बच्चियां बिल्कुल सही हैं।

अमूमन प्रोजेरिया से पीड़ित शख्स की दिल का दौरा पड़ने या फिर निमोनिया हो जाने से मौत हो जाती है। इस दुर्लभ बीमारी में शख्स ज्यादा से ज्यादा 14 साल तक जिंदा रहता है।

First Published: Tuesday, August 27, 2013, 11:31

comments powered by Disqus