अन्नान ने की सीरिया में शांति की सराहना - Zee News हिंदी

अन्नान ने की सीरिया में शांति की सराहना



दमिश्क : संयुक्त राष्ट्र और अरब लीग के दूत कोफी अन्नान ने कहा है कि सीरिया में युद्धविराम लागू प्रतीत होता है जबकि सीरिया सरकार और विद्रोहियों ने शांति योजना को नुकसान पहुंचाने का एक दूसरे पर आरोप लगाया है।

 

अन्नान ने एक बयान में कहा, मैं इन खबरों से उत्साहित हूं कि सीरिया में स्थिति अपेक्षाकृत शांत है तथा संघषर्विराम लागू प्रतीत हो रहा है। यह बयान ऐसे समय जारी किया गया जब अन्नान संरा सुरक्षा परिषद को संकट के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

 

इस बीच आज सीरिया में हिंसा के दौरान कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी। इससे संघर्षविराम के लिए एक कठिन चुनौती पेश हो गयी है।

 

विद्रोहियों ने आरोप लगाया कि सीरियाई सेना ने तीन नागरिकों को मार डाला और दर्जनों को घायल कर दिया। इससे आज सुबह छह बजे से सीरिया के शहरो और कस्बों से सेना के हटने और सभी सैन्य अभियानों को रोकने की अन्नान की प्रतिबद्धता का उल्लंघन हुआ है।

 

संघर्ष विराम का मकसद हिंसा पर लगाम लगाना है जिसके चलते देश में 13 महीने से अधिक की समयावधि में हजारों लोग मारे जा चुके हैं।  (एजेंसी)

First Published: Friday, April 13, 2012, 00:21

comments powered by Disqus