अफगानिस्तान: नाटो टैंकर में आग, 7 मरे - Zee News हिंदी

अफगानिस्तान: नाटो टैंकर में आग, 7 मरे

कांधार : दक्षिणी अफगानिस्तान में एक ईंधन से भरे टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने और आग लग जाने से करीब सात लोगों की जलकर मृत्यु हो गयी। यह ईंधन नाटो के लिए ईंधन आपूर्ति के काम में लगा था।

 

कांधार के पंजावाई जिले के दोनों सुरक्षा अधिकारी और स्थानीय पुलिस के मुखिया ने बताया कि यह घटना विद्रोहियों की कार्रवाई के कारण नहीं हुयी है। हालांकि स्थानीय निवासियों ने एएफपी के संवाददाता से बताया तालिबान ने टैंकर पर राकेट और ग्रेनेट से हमला किया था।

 

उल्लेखनीय है कि पिछले माह 11 मार्च को इसी जिले में नाटो के साथ काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल, आईएसएएफ के 17 अमेरिकी सैनिकों की भी हत्या कर दी गयी थी। पंजावाई के सुरक्षा प्रमुख सरदार मोहम्मद ने एएफपी से कहा, ‘आईएसएएफ को ईंधन आपूर्ति करने वाला टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गयी। इसके अलावा इसके करीब से गुजरने वाली नागरिक वैन भी इसकी आग की चपेट में आ गयी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु हो गयी, जबकि अन्य तीन व्यक्ति घायल हो गये। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

 

कांधार पुलिस के मुखिया अब्दुल रज्जाक ने भी इसकी पुष्टि करते हुये कहा, ‘यह ईंधन टैंकर कांधार से पंजावाई की ओर बहुत तेज गति से आ रहा था। रास्ते में यह टैंकर आवश्यकता से अधिक मुड़कर पलट गया और इसमें आग लग गयी। इसके अलावा इसके करीब से गुजरने वाली एक नागरिक वैन भी इस आग की चपेट में आ गयी।’ (एजेंसी)

First Published: Friday, April 6, 2012, 13:07

comments powered by Disqus