अफगानिस्तान में नाटो के 2 सैनिकों की हत्या

अफगानिस्तान में नाटो के 2 सैनिकों की हत्या

काबुल : अफगानिस्तान में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने कहा है कि देश के पूर्वी इलाके में उग्रवादियों के हमले में उसके दो सदस्य मारे गए हैं।

गठबंधन सेना ने कहा कि यह हमला शनिवार को हुआ लेकिन विस्तृत विवरण नहीं दिया। नाटो मारे गए सैनिकों की राष्ट्रीयता के बारे में नहीं बताता है।

पूर्वी अफगानिस्तान में ज्यादातर सैनिक अमेरिकी हैं और आज की मौत के साथ ही अफगानिस्तान में इस महीने मारे गए अंतरराष्ट्रीय सैनिकों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 28, 2012, 15:09

comments powered by Disqus