Last Updated: Tuesday, March 6, 2012, 16:13
काबुल : पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में हिमस्खलन की चपेट में एक गांव के आने से कम से कम 37 व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि दर्जनों अभी भी बर्फ में दबे हैं।
प्रांत के प्रवक्ता अब्दुल राउफ रासेख ने बताया कि बदख्शां प्रांत के शेकाय जिले का एक गांव सोमवार को हिमस्खलन में दब गया। कई दिन भारी हिमपात के बाद तापमान में हुई वृद्धि से हिमस्खलन हुआ।
पिछले 15 साल में अफगानिस्तान में कडाके की ठंड पडी है जिसमें कई लोग मारे जा चुके हैं। सोमवार के हिमस्खलन में मरने वालों को मिलाकर बदख्शां में ही कम से कम 80 व्यक्ति अब तक मारे जा चुके हैं।
रासेख ने बताया, 37 शव बरामद किये गये हैं और कुछ लोगों के बचे होने की आस में खुदाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि दर्जनों अभी भी दबे हैं इसलिये मृतकों की संख्या बढने की आशंका है। छह घायलों को इलाज के लिये पडोसी देश ताजिकिस्तान ले जाया गया है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, March 6, 2012, 21:43