Last Updated: Monday, December 12, 2011, 06:00
त्रिपोली : लीबिया की सैन्य परिषद के प्रमुख ने कहा है कि पूर्व विद्रोहियों को तब तक त्रिपोली से नहीं हटाया जाएगा जब तक देश में एक नई सेना नहीं बन जाती।
सैन्य परिषद के प्रमुख मुख्तार फेरनाना ने कहा कि लीबिया में कोई पुलिस नहीं है। उन्होंने इन विद्रोहियों का आभार व्यक्त किया जो त्रिपोली की सुरक्षा में लगे हैं। उनका कहना है कि इन विद्रोहियों की वजह से ही शहर में सुरक्षा और स्थिरता है। पिछले बुधवार को शहर के सैकड़ों बाशिंदों ने इन्हीं विद्रोहियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
शहर के नागरिकों की मांग थी कि बाहर के विद्रोही त्रिपोली छोड़कर जाएं। उनका कहना था कि इनके यहां मौजूद रहने से सुरक्षा को लेकर चिंता है। लेकिन कल सैन्य परिषद के प्रमुख ने यह साफ कर दिया कि ये लोग सिर्फ तभी त्रिपोली छोड़कर जाएंगे जब लीबिया की नई सेना का गठन हो जाएगा।
(एजेंसी)
First Published: Monday, December 12, 2011, 13:28