Last Updated: Monday, April 1, 2013, 23:56

कैरोलिना: अमेरिका के वर्जिनिया-नॉर्थ कैरोलिना की सीमा से सटे अंतरराज्यीय राजमार्ग पर 75 गाड़ियों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वर्जिनिया प्रांत की पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। वर्जिनिया डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन का कहना है कि करीब आठ मील (13 किलोमीटर) लंबा जाम लग गया।
पुलिस का कहना है कि कल दक्षिण पश्चिम वर्जिनिया के फैन्सी गैप माउंटेन के क्षेत्र में दक्षिण से सटी सड़क पर कई टक्कर हुए। कई श्रृंखलाओं में हुई यह टक्कर दिन में एक बज कर 15 मिनट पर हुई। उस वक्त काफी कोहरा छाया हुआ था। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 1, 2013, 16:17