अमेरिका में शस्त्र लॉबी ने बंदूकों पर नियंत्रण को नकारा --US pro-gun group NRA against new gun control law

अमेरिका में शस्त्र लॉबी ने बंदूकों पर नियंत्रण को नकारा

वाशिंगटन : अमेरिका के सैंडी स्कूल में गोलीबारी की घटना के बाद छिड़ी बहस के बीच यहां की सबसे शक्तिशाली शस्त्र लॉबी ने हथियारों पर प्रस्तावित नियंत्रण का समर्थन करने सें इंकार किया है।

राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरए) के कार्यकारी उपाध्यक्ष वेने लापीरे ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और कांग्रेस के कुछ धड़ों के शस्त्र संबंधी कानूनों को सख्त बनाने के कदमों को गलत करार दिया।

उन्होंने कहा कि सैन्य शैली के शस्त्रों को नियंत्रित करने संबंधी प्रस्तावित कानून नहीं चल पाएगा।

बीते 14 दिसंबर को 20 वर्षीय युवक एडम लांजा ने सैंडी हूक प्राथमिक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी करके 20 बच्चों और छह वयस्कों की हत्या कर दी थी। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 24, 2012, 18:32

comments powered by Disqus