Last Updated: Thursday, December 15, 2011, 07:20
वॉशिंगटन: अमरीका में एक सर्वे के चौंकाने वाले परिणाम आये हैं। इस सर्वे के मुताबिक अमेरिका में रहने वाली हर पांचवीं स्त्री बलात्कार की शिकार होती है। हालांकि अमेरीका में बलात्कार की जो परिभाषा है, वह काफी व्यापक है और तीसरी दुनिया के कई देशों में अब भी यह परिभाषा मान्य नहीं है।
अमेरीकी सरकारी संस्थान सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन के सर्वे में यह तथ्य सामने आया है कि हर पांचवीं अमरीकन महिला अपने जीवन काल में किसी न किसी समय बलात्कार की शिकार हुई हैं। बलात्कार के अधिकांश मामले पूर्व या वर्तमान पतियों या प्रेमियों से ही जुड़े हुये हैं।
सर्वेक्षण के प्रमुख निष्कर्षों के अनुसार सर्वे से पहले के 12 महीनों में 10 लाख से ज़्यादा महिलाओं ने बलात्कार की शिकायत दर्ज की। 60 लाख से ज्यादा महिलाओं और पुरुषों का पीछा किया गया। लगभग सवा करोड़ महिलाओं और पुरुषों ने एक साल में अपने जीवन साथी की ओर से बलात्कार, शारीरिक हिंसा और छेड़छाड़ की शिकायत की।
(एजेंसी)
First Published: Thursday, December 15, 2011, 12:50