Last Updated: Saturday, March 24, 2012, 08:13
वाशिंगटन: अमेरिका में बिना किसी वैध दस्तावेज के रहने वाले कुल 1.15 करोड़ विदेशियों में 240,000 प्रवासी भारत के हैं।
अमेरिका के घरेलू विभाग यानी डीएचएस के नवीनतम अनुमानों के मुताबिक गुप्त रुप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीयों की संख्या वर्ष 2000 और 2011 के बीच दोगुनी हो गयी।
इसी अवधि में अवैध तरीके से रहने वाले प्रवासियों की संख्या 84.6 लाख से बढकर 1.15 करोड़ हो गयी। रिपोर्ट के मुताबिक कुल 240,000 अवैध प्रवासियों के साथ भारत इस सूची में सातवें स्थान पर है जिसका 6.8 प्रतिशत हिस्सा मैक्सिको में और इसके बाद अल सल्वाडोर (660,000), ग्वाटेमाला (520,000) और होंडुरास (380,000) में रहते हैं।
सूची में पांचवे स्थान पर चीन है लेकिन 280,000 अवैध प्रवासियों के साथ एशिया में यह शीर्ष स्थान पर है। छठे स्थान पर 270,000 अवैध प्रवासियों के साथ फिलिपीन का नाम है।
भारत के बाद कोरिया (230,000), इक्वाडोर (210,000) और वियतनाम (170,000) का नाम है।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, March 24, 2012, 13:43