अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री जेनेट इस्तीफा देंगी

अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री जेनेट इस्तीफा देंगी

वाशिंगटन : अमेरिका की पहली महिला गृह सुरक्षा मंत्री जेनेट नैपोलितानो ने शुक्रवार को कहा कि वह ओबामा प्रशासन से इस्तीफा देकर शिक्षा की दुनिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

जेनेट ने कहा कि उन्होंने कैलोफोर्निया विश्वविद्यालय की अध्यक्ष बनने के लिए मंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया।

उनकी योजना सितंबर में पद छोड़ने की है। समाचार पत्र ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने ओबामा प्रशासन के दो अधिकारियों के हवाले यह खबर दी है।

जेनेट (55) एरिजोना प्रांत की गवर्नर रह चुकी हैं। उन्होंने 2009 में गृह सुरक्षा मंत्री का पदभार संभाला था। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 13, 2013, 00:17

comments powered by Disqus