Last Updated: Wednesday, July 11, 2012, 09:10
इंडियानापोलिस : एक अमेरिकी नागरिक को देश के नौ अलग-अलग राज्यों में दस किशारों को अपने पोर्नोग्राफी कांड का शिकार बनाने का आरोपी ठहराया गया है। उसने वेबकैम के जरिए इन किशारों की यौन गतिविधियों को रिकार्ड किया और उनकी मदद से फिर अश्लील वीडियो बनाए।
संघीय अभियोजकों ने बताया कि 39 वर्षीय रिचर्ड फिंकबिनेर ने अपने कुछ आनलाइन पीड़ितों को बताया कि वह दुनिया में शौकिया पोर्नोग्राफी का सबसे बड़ा संग्रह बनाना चाहता था। अमेरिकी अटार्नी जोए हगसेत ने इसे सैंकड़ों बच्चों को नियोजित तरीके से पीड़ित करने की योजना करार दिया है।
अमेरिकी जिला अदालत में दाखिल किए गए दस्तावेजों में रिचर्ड पर बाल यौन शोषण के दस आरोप लगाए गए हैं। दो आरोप फिरौती वसूली के और एक आरोप बाल अश्लील सामग्री रखने का है। अभियोजक ने बताया कि यदि रिचर्ड को दोषी करार दिया जाता है तो वह उसके लिए आजीवन कारावास की सजा की मांग करेंगे।
रिचर्ड ने जिन बच्चों को शिकार बनाया उनमें नौ लड़के और एक लड़की शामिल थी जिनकी उम्र 12 से 16 साल के बीच थी। उसने अपनी चालाकी के जरिए बच्चों को आनलाइन चैटिंग के दौरान यौन गतिविधियां करने के लिए राजी किया और बाद में उनकी वीडियो बनाकर उनके जरिए इन बच्चों को ब्लैकमेल किया। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, July 11, 2012, 09:10