Last Updated: Wednesday, March 20, 2013, 19:53
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में उग्रवादी संगठनों के बीच हुयी भीषण लड़ाई में 46 तालिबान लड़ाकों की मौत हो गयी। इनमें एक उज्बेक कमांडर भी शामिल है। प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के लड़ाकों ने सरकार समर्थक अंसार उल इस्लाम के मुख्यालय के कार्यालय पर कब्जा कर लिया जिसके बाद दो आत्मघाती हमलों में उग्रवादी मारे गये।
‘द न्यूज’ समाचार पत्र के अनुसार इन हमलों में अबू इस्लाम नाम के एक उज्बेक कमांडर की भी मौत हो गयी। खबरों के अनुसार अंसार उल इस्लाम ने भी तालिबान पर तीन आत्मघाती हमले किये थे जिसकी पुष्टि नहीं हो पायी क्योंकि पाकिस्तान में कबायली इलाकों में पत्रकारों के समाचार संकलन करने पर पाबंदी है।
खबरों के अनुसार दूसरा आत्मघाती हमला तब हुआ जब तालिबान लड़के मुख्यालय के शस्त्रागार में प्रवेश कर गये। दोनों हमलों में दर्जनों उग्रवादी घायल हो गये। मारे गये उग्रवादी पाकिस्तान के अलग अलग हिस्सों से ताल्लुक रखते थे। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, March 20, 2013, 19:53