आम हड़ताल से नेपाल में जनजीवन अस्त-व्यस्त

आम हड़ताल से नेपाल में जनजीवन अस्त-व्यस्त

आम हड़ताल से नेपाल में जनजीवन अस्त-व्यस्तकाठमांडो : नेपाल के मुख्य राजनीतिक दलों द्वारा प्रधान न्यायाधीश के नेतृत्व में चुनाव के लिए कार्यवाहक सरकार के गठन का विरोध करने के लिए छोटे वामपंथी दलों की ओर से आहूत आम हड़ताल के कारण आज पूरे देश में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

यूसीपीएन-माओवादी से अलग होकर बनी पार्टी सीपीएन-माओवादी और अन्य छोटे वाम दलों के गठबंधन ‘फेडरल पीपुल्स रिपब्लिक फ्रंट’ की ओर से आहूत इस हड़ताल के कारण काठमांडो सहित सभी बड़े शहरों मे जनजीवन थम सा गया।

‘फेडरल पीपुल्स रिपब्लिक फ्रंट’ ने यूसीपीएन-माओवादी, नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-यूएमएल और संयुक्त मधेशी फ्रंट सहित राजनीतिक दलों के कदम को असंवैधानिक और विदेशी चाल बताया उसका अप्रत्यक्ष तौर पर से भारत से था। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय संयुक्त उद्यम ‘इंडियन पेंट्स’ के कार्यालय में आज सुबह तोड़-फोड़ की।

प्रदर्शनकारी ‘राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा हो विदेशी हस्तक्षेप बंद हो और प्रधान न्यायाधीश के नेतृत्व वाली असंवैधानिक सरकार का गठन रोका जाय जैसे नारे लगा रहे थे। हड़ताल के कारण राजधानी में परिवहन व्यवस्था ठप्प रही, सभी शिक्षण संस्थान, बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 6, 2013, 19:57

comments powered by Disqus