इंडोनेशिया में मोटरसाइकिल पर दोनों ओर पैर फैलाकर महिलाओं के बैठने पर लगेगा प्रतिबंध

इंडोनेशिया में मोटरसाइकिल पर दोनों ओर पैर फैलाकर महिलाओं के बैठने पर लगेगा प्रतिबंध

इंडोनेशिया में मोटरसाइकिल पर दोनों ओर पैर फैलाकर महिलाओं के बैठने पर लगेगा प्रतिबंधबंदा ऐह (इंडोनेशिया) : इंडोनेशिया के इस्लामी कट्टपंथ का गढ़ माने जाने वाले शहर ऐह में पुरूष मोटरसाइकिल चालाकों के पीछे महिलाओं के दोनों ओर पैर फैला कर बैठने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। शहर के मेयर ने आज कहा कि बैठने का यह तरीका गलत है।

कठोर शरिया कानून सें शासित देश के एकमात्र राज्य में कई नए विधेयकों के आने के बाद यह कदम उठाया गया है। इन नए विधेयकों में महिलाओं के चुस्त पैंट पहनने पर प्रतिबंध, मिलावट करने वालों को पत्थर मारना और समलैंगिकों को मारना-पीटना आदि शामिल है। मोटरसाइकिल पर बैठने के संबंध में बने इस नए कानून के तहत महिलाओं को दोनों पैर एक ही ओर लटका कर बैठना होगा।

मेयर सुआदी याह्या ने कहा, मोटारसाइकिल पर बैठने वाली महिलाओं को दोनों तरफ पैर करके नहीं बैठना चाहिए क्योंकि यह पुरूष चालकों को उत्तेजित करता है। यह महिलाओं को अवांछित परिस्थितियों से बचाने के लिए भी है। उन्होंने कहा, महिलाओं के लिए दोनों ओर पैर फैला कर बैठना गलत है। यहां हम इस्लामी कानून लागू करेंगे। मेयर ने कहा कि महिलाएं अगर ‘मुसलमान तरीके’ से कपड़े पहन कर मोटरसाइकिल चलाना चाहें तभी वे दोनों तरफ पैर लटका कर बैठ सकती हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 2, 2013, 19:34

comments powered by Disqus