इंडोनेशिया में लकड़ी का जहाज डूबा, 21 मरे

इंडोनेशिया में लकड़ी का जहाज डूबा, 21 मरे

जकार्ता : इंडोनेशिया के पूर्वी कलीमअंतान प्रांत में एक लकड़ी का जहाज डूबने से 21 लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग लापता बताए जा रहे हैं। यह जानकारी बचाव दल के एक व्यक्ति ने सोमवार को दी। ईस्ट कलीमअंतान सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस की प्रमुख रीमा त्रिसेतयानिनसिह ने बताया कि बचाव दल ने 83 लोगों को पानी से निकाल लिया है।

रीमा ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, ऐसा माना जा रहा है कि माहाकाम नदी में घटी इस दुर्घटना की मुख्य वजह क्षमता से अधिक भार ढोना है।

रीमा के मुताबिक केएम सूर्या इंदाह नाम की नाव गुरुवार को रात 11 बजे मेलाक और माउरा पाकू के बीच घटी। बचाव का काम सोमवा को भी जारी था। (एजेंसी)

First Published: Monday, September 17, 2012, 18:29

comments powered by Disqus