Last Updated: Monday, April 8, 2013, 23:35
लंदन : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनकी ब्रितानी समकक्ष मार्गेट थैचर के बीच गहरी समझ थी और दोनों ही अपने कार्यालयों में अकेला महसूस करती थीं। दोनों ही अपने देश के पुरूष प्रधान राजनीतिक समाज में पहली ऐसी महिला थी जो प्रधानमंत्री बनीं। दोनोंे ही महिलाओं का कठिन मुद्दों पर एक लगभग एक जैसा दृढ़ संकल्प रहता था।
वे हमेशा हो सकता है कि एक दूसरे से सहमत नहीं हो और ऐसा माना जाता है कि उनके बीच कई बार गर्मागर्म बहस भी हुई लेकिन दोनों ही पक्षों की ओर से बेमन से ही सही लेकिन सम्मान रहता था।
मार्गेट थैचर ने अपनी किताब ‘द पाथ टू पॉवर’ में सितंबर 1976 में अपनी भारत यात्रा के बारे में लिखा कि लेकिन इन सब के बावजूद मैं खुद को इंदिरा गांधी को पसंद करते हुए पाती थी। संभवत: मैं स्वाभाविक रूप से एक ऐसी महिला नेता के प्रति सहानुभूति रखती थी जो भारत जैसे विशाल देश के शासन में भारी तनाव और कठिनाइयों का सामना करती है। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 8, 2013, 23:35