Last Updated: Monday, December 17, 2012, 09:34
गाजा: इजरायल ने रविवार को गाजा पट्टी के जरिए निर्यात की अनुमति दे दी है। एक फिलिस्तीनी अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिछले महीने आठ दिन तक चले युद्ध के बाद इजारायल व इस्लामिक मूवमेंट ऑफ हमास के युद्धविराम पर सहमत हो जाने के बाद यह अनुमति दी गई है।
निर्यात सामग्री में कृषि उत्पाद भी शामिल होंगे, जिन्हें यूरोप भेजा जाएगा।
सिन्हुआ के मुताबिक मिस्र की मध्यस्थता से युद्धविराम के बाद इजारायल पर गाजा के आयात-निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटाने का दबाव बना। (एजेंसी)
First Published: Monday, December 17, 2012, 09:34