इटली में भारतीय ने पत्नी की हत्या की

इटली में भारतीय ने पत्नी की हत्या की

रोम : इटली में एक 37 वर्षीय प्रवासी भारतीय ने अपनी गर्भवती पत्नी की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसे पाश्चात्य पहनावे पहनने का शौक चढ़ गया था। लेकिन पति अपनी पत्नी को भारतीय परम्पराओं के खिलाफ जाने की सजा देना चाहता था।

समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार, सिंहजी कुलबीर नामक भारतीय व्यक्ति ने उत्तरी इटली के पियासेंजा शहर में पुलिस को बताया कि उसने अपनी 27 वर्षीय पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी और उसके बाद शव को पो नदी में फेक दिया। पीड़ित पत्नी का नाम कौर बलविंद था।

जांचकर्ताओं ने कहा है कि कुलबीर एक कृषि कम्पनी में काम करता है। उसने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह भारतीय परम्पराओं के विपरीत पाश्चात्य पहनावे पहनने लगी थी। बलविंद का शव रविवार को पो नदी में पियासेंजा के पास उतराया हुआ पाया गया।

वह पिछले 153 दिनों से लापता थी। पांच वर्षीय बच्चे की मां बलविंद तीन महीने की गर्भवती थी। हालांकि कुलबीर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। लेकिन जब उसकी पत्नी का शव एस.नाजारो दी मोंटिसेली डीओंजिना के पास नदी किनारे पाया गया, तो उसने अपना अपराध कुबूल कर लिया। इलाके में टहल रही दो लड़कियों ने शव को देखा था। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, May 29, 2012, 12:53

comments powered by Disqus