Last Updated: Saturday, August 18, 2012, 09:22
लाहौर : पूर्वी पाकिस्तान के लाहौर शहर में इफ्तार के दौरान विषाक्त भोजन से करीब 50 लोग बीमार हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि एक व्यवसायी ने शुक्रवार को शहर के मोजांग क्षेत्र स्थित एक थिएटर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। अधिकारी ने बताया कि पार्टी में शामिल लगभग सभी लोग खाना खाने के बाद बेहोश हो गए। लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। (एजेंसी)
First Published: Saturday, August 18, 2012, 09:22