इराकी उप राष्ट्रपति के खिलाफ वारंट - Zee News हिंदी

इराकी उप राष्ट्रपति के खिलाफ वारंट

बगदाद : इराक की एक न्यायिक समिति ने उप राष्ट्रपति तारिक अल हाशमी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

 

 

सुरक्षा एवं न्यायिक अधिकारियों ने बताया कि हाशमी के खिलाफ ‘आतंकवाद विरोधी कानून’ के आधार पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। एक न्यायिक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर वारंट जारी होने की पुष्टि की। समिति ने इससे पहले हाशमी के देश छोड़ने पर पाबंदी लगा दी थी। (एजेंसी)

 

First Published: Tuesday, December 20, 2011, 09:02

comments powered by Disqus