Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 10:16
बगदाद : इराक में आपराधिक और आतंकवादी घटनाओं में दोषी पाए गए मिस्र के एक नागरिक, दो इराकी महिलाओं सहित 17 कैदियों को फांसी दी गई है। यह जानकारी सोमवार की गई आधिकारिक घोषणा से सामने आई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्याय मंत्रालय ने बताया कि मंत्रालय ने 17 कैदियों को फांसी दी है, जिसमें से ज्यादातर पर आतंकवादी हमले के आरोप थे और उनकी फांसी को अंतिम मंजूरी राष्ट्रपति ने दी थी। 16 आरोपियों को आंतकवाद विरोधी कानून के तहत फांसी दी गई है, जिसमें एक मिस्र का नागरिक और दो इराकी महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि एक अन्य को आपराधिक मामले में फांसी दी गई है।
इराक में बढ़ती फांसी की सजा को देखते हुए यहां जारी संयुक्त राष्ट्र अभियान, यूरोपीय संघ और कुछ अन्य अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था ने यहां की अदालत में पारदर्शिता की कमी की आलोचना करते हुए मृत्युदंड पर रोक लगाने की मांग की है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, August 20, 2013, 10:16