इससे ज्यादा खुशी कभी नहीं हुई : प्रिंस विलियम

इससे ज्यादा खुशी कभी नहीं हुई : प्रिंस विलियम

इससे ज्यादा खुशी कभी नहीं हुई : प्रिंस विलियमलंदन : प्रिंस विलियम ने बेटे के जन्म के बाद एक बयान जारी कर कहा है कि वह और उनकी पत्नी डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन इससे ज्यादा खुश पहले कभी नहीं हुए। कैथरीन ने सोमवार को एक बेटे को जन्म दिया।

एक रिपोर्ट के अनुसार बेटे के जन्म के बाद ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम ने अपना पहला बयान देते हुए कहा कि हम इससे ज्यादा खुश पहले कभी नहीं हुए। डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन ने सोमवार शाम 4.24 बजे पेड्डिंगटन के लिंडो विंग स्थित सेंट मेरीज अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। बच्चे का वजन 3.8 किलोग्राम है।

शाही परिवार का नया सदस्य अपने पिता व दादा प्रिंस चार्ल्स के बाद ब्रिटिश सिंहासन का तीसरा वारिस होगा। प्रिंस विलियम ने बच्चे के जन्म की खुशखबरी सबसे पहले अपने पिता प्रिंस चार्ल्स, दादी महारानी एलिजाबेथ और भाई प्रिंस हैरी को दी। बच्चे के जन्म की खबर सार्वजनिक होने के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तक ने शाही परिवार को नए सदस्य के आगमन की बधाई दी। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, July 23, 2013, 15:05

comments powered by Disqus