'ईरानी वैज्ञानिक की मौत में भूमिका नहीं' - Zee News हिंदी

'ईरानी वैज्ञानिक की मौत में भूमिका नहीं'



वाशिंगटन : ईरानी परमाणु वैज्ञानिक की हत्या में अमेरिका की भूमिका संबंधी आरोपों को सिरे से नकारते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने कहा कि उन्हें थोड़ा अनुमान है कि तेहरान में हुई इस वारदात के पीछे किसका हाथ है।

 

टेक्सास स्थित फोर्ट ब्लिस में सैनिकों को संबोधित कर रहे पेनेटा ने कहा कि ईरानी परमाणु वैज्ञानिक की हत्या के मामले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी। तेहरान ने परमाणु वैज्ञानिक मुस्तफा अहमद रोशन की हत्या में अमेरिका का हाथ होने का आरोप लगाया है।

 

पेनेटा ने कहा कि हमें थोड़ा अनुमान है कि इसमें किसकी भूमिका हो सकती है। लेकिन हम सटीक तौर पर नहीं कह सकते कि इसमें किसका हाथ है।

(एजेंसी)

First Published: Friday, January 13, 2012, 15:24

comments powered by Disqus